गया, अप्रैल 13 -- बोधगया थाना की पुलिस ने सोनू बिगहा गांव में छापेमारी कर अपहरण मामले में नामजद आरोपी एक महिला को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई की और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू बिगहा की रहने वाली छोटू यादव की पत्नी गुड़िया देवी है। गांव की ही एक लड़की का महिला पर आरोप लगा था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...