गया, मार्च 13 -- बोधगया नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर प्रारंभिक चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता सभापति ललिता देवी ने की। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया बताया कि बैठक में नगर परिषद की आय-व्यय की स्थिति, विकास योजनाओं के लिए संसाधनों की व्यवस्था और नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर परिषद का बजट सभी शाखाओं से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। प्रस्तावित बजट के अनुसार प्रारंभिक शेष राशि लगभग 63 करोड़ 11 लाख 94 हजार रुपये हैं, जबकि वर्ष 2026-27 में अनुमानित आय 137 करोड़ 12 लाख 67 हजार रुपये रहने का अनुमान है। इस प्रकार कुल अनुमानित आय 200 करोड़ 24 लाख 62 हजार र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.