गया, मार्च 14 -- बोधगया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभापति ललिता देवी ने की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर सभी सदस्यों की उपस्थिति में चर्चा हुई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बैठक में नगर परिषद की आय-व्यय की स्थिति, विकास योजनाओं के लिए संसाधनों की व्यवस्था और नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में रखा गया। प्रस्तावित बजट की कुल अनुमानित प्राप्ति दो सौ करोड़ 24 लाख 62 हजार रुपये और कुल अनुमानित व्यय दो सौ करोड़ आठ लाख 72 हजार रुपये रखा गया है। इस प्रकार लगभग 15 लाख 90 हजार रुपये की अनुमानित अवशेष राशि रहने का अनुमान है। बजट में शहरी गरीबों की...