बोधगया के बौद्ध मठों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत
गया, सितम्बर 9 -- बोधगया के विभिन्न बौद्ध मठों में व्यवसायीकरण के खिलाफ दायर मामलों में बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए संबंधित याचिकाओं को खारिज कर दिया। यह मामला बोधगया होटल एसोसिएशन के सचिव सुदामा कुमार की ओर से दायर किया गया था। मामलों की सुनवाई बुधवार को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान कुछ बौद्धमठों के भिक्षु प्रभारी भी अदालत में मौजूद रहे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने भिक्षुओं से उनका पक्ष जाना। भिक्षुओं ने बताया कि अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान उनकी बातों को भी गंभीरता से सुना गया। दूसरी ओर होटल एसोसिएशन की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने बौद्ध मठों के प्रभारी भिक्षुओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अदालत के समक्ष मजबूती से रखा। भिक्षुओं की ओर से अधिवक्ता अरुण कुमार ने पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.