बोधगया के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पकड़ी गयी बिजली की चोरी
गया, जून 18 -- डोभी-पटना फोरलेन पर जिंदापुर टोल प्लाजा के समीप निर्माणाधीन हेवुड हाइट्स अपार्टमेंट में गुरुवार को बिजली विभाग ने छापेमारी की। इसमें बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग की टीम ने जांच के दौरान पाया गया कि अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर लिफ्ट संचालन के लिए लगाए गए मोटर में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बोधगया (ग्रामीण) के कनीय विद्युत अभियंता सुनील प्रसाद ने बताया कि परिसर में वैध बिजली कनेक्शन होने के बावजूद उपभोक्ता ने मीटर से पहले थ्री-फेज चेंजर लगाकर मीटर को बाइपास कर दिया था और चोरी से बिजली का उपभोग कर रहा था।कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि इस मामले में उपभोक्ता जीशान हसन पर चार लाख 50 हजार 671 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उपभोक्ता के खिलाफ मगध विश्वविद्यालय थाने में नामजद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.