गया, फरवरी 13 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित बगहा गांव में नवनिर्मित शिवालय में शिव परिवार की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुक्रवार से शुरू हो गया। पहला दिन श्रद्धा व उत्साह के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा सह कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। शोभायात्रा बगहा से निकलकर सोनू बिगहा, राजापुर होते हुए काली मंदिर परिसर पहुंची। वहां आचार्य मौसमेन्द्र पांडेय, सोनल पांडेय, जितेंद्र पांडेय, राधेश्याम पांडेय और गोल्डन पांडेय समेत अन्य वैदिक ब्राह्मणों ने विधिवत पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने निरंजना नदी से जलभरी कर पच्छट्टी, कालचक्र मैदान और महारानी रोड होते हुए पुनः बगहा शिव मंदिर पहुंचे। कलश यात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में पंच...