गया, मार्च 12 -- बोधगया प्रखंड में पांच मार्च से एसएफसी गोदाम से खाद्यान्न का उठाव बंद रहने से जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को विक्रेताओं ने प्रखंड अध्यक्ष सह जिला महामंत्री डॉ. विजय कुमार यादव के नेतृत्व में बैठक कर डोर स्टेप डिलीवरी संवेदक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विक्रेताओं ने जिला महाप्रबंधक के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। विक्रेताओं ने कहा कि कई दिनों से खाद्यान्न का उठाव नहीं होने के कारण राशन दुकानों पर वितरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है, जिससे लाभुकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर विक्रेताओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर स्थिति पर चर्चा की। विक्रेताओं ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी...