गया, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जल्द ही दुनिया के सात अजूबों की झलक एक ही जगह देखने को मिलेगी। बोधगया के शिलॉन्जा क्षेत्र में सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड पार्क बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। करीब 40 एकड़ भूमि में विकसित हो रहे इस पार्क पर पर्यटन विभाग और वन विभाग द्वारा कुल 14.85 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पार्क में दुनिया के सात प्रसिद्ध अजूबों की प्रतिकृति स्थापित की जा रही है। परियोजना के तहत निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सात अजूबों की बनाई जा रही प्रतिकृतिइस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बोधगया में पर्यटन को और समृद्ध करना और यहां आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों को एक ही स्थान पर विश्व प्रसिद्ध स्थापत्य कला की झलक देना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.