मधुबनी, फरवरी 7 -- लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना के बोदराही गांव के वार्ड नं चार से 13 वर्षीय बालक गायब हो गया।मो सुबहान ने थाने में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराकर कहा है कि एक जनवरी को अपने दरवाजे पर उनका पुत्र मो वारिस खेल रहा था।वे परिवार के साथ 10 वजे खेती गृहस्थी के काम से वधार में काम करने चले गए।शाम में वापस घर लौटे तो बालक गायब था।काफी खोजबीन करने पर भी आज तक बच्चे का पता नहीं चला है। उन्होंने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.