कुशीनगर, अगस्त 5 -- कुशीनगर। शिक्षा क्रान्ति अभियान संस्थान के तत्वावधान में भगवन्त पाण्डेय पीजी कॉलेज बोदरवार में 5 अगस्त को एक दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम का विषय वैज्ञानिक चेतना व कौशल विकास के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर पीसी त्रिवेदी होंगे। वहीं विषय प्रवर्तन प्रोफेसर ओपी पाण्डेय पूर्व संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा किया जायेगा। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय ने दी। यह भी पढ़ें- सबौर कॉलेज में व्याख्यानमाला आज यह भी पढ़ें- एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...