देहरादून, जून 13 -- श्रीनगर। चमोली जोशीमठ के एक माह का नवजात शिशु बोतल से दूध पिलाने के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गया। हालत इतनी बिगड़ गई कि बच्चे को बेस अस्पताल श्रीनगर लाना पड़ा, जहां बाल रोग विशेषज्ञों और नर्सिंग स्टाफ के प्रयासों से 11 दिनों तक चले उपचार के बाद मासूम पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने माता-पिता के साथ घर लौट पाया। बाल रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि जोशीमठ के कमद गांव निवासी संजय और गौरी देवी का एक माह का शिशु लगातार बीमार चल रहा था। जानकारी के अभाव में बच्चे को मां के दूध की जगह बोतल से दूध पिलाये जाने पर उसे गंभीर संक्रमण और दस्त होने के कारण शरीर में पानी की भारी कमी हो गई और स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। बताया कि बच्चे का उपचार पहले जोशीमठ और फिर गोपेश्वर अस्पताल में किया गया, लेकिन स्थिति में अपे...