बोतल में रखा तेजाब पीने से मासूम की हालत बिगड़ी
अलीगढ़, मई 28 -- लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर में एक मासूम बच्चे ने गलती से कोल्ड्रिंक की बोतल में रखा तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्चे को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामूद नगर निवासी कबीर खान का छह वर्षीय बेटा अरहान घर पर खाना खाने के बाद पानी समझकर कोल्ड्रिंक की बोतल उठाकर पीने लगा। परिजनों के अनुसार बोतल में तेजाब रखा हुआ था, जिसे बच्चा पानी या ठंडा पेय समझ बैठा। तेजाब पीते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और वह दर्द से तड़पने लगा। मां रूबी खान तत्काल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि तेजाब जैसे खतरनाक पदार्थों को कभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.