बोतल में नहीं मिला पेट्रोल तो बाइक की टंकी ही लेकर पहुंच गया युवक
महाराजगंज, अप्रैल 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को एक अजब नजारा तब दिखा जब पेट्रोल मिलने की सूचना पर युवक बाइक की बजाय उसकी टंकी लेकर पहुंच गया। इस युवक को बोतल में तेल नहीं मिला था और बाइक में पेट्रोल न होने की वजह से वह टंकी ही लेकर पहुंच गया था। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान था। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म होने और ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर तेल न मिलने की सूचना से युवक परेशान हो गया था। उसे पता चला कि शिकारपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिल रहा है तो वह अपनी बाइक छोड़कर सीधा उसकी टंकी ही खोल लाया। यह भी बताया गया कि बोतल में पेट्रोल नहीं मिलेगा। बस फिर क्या था? देरी न करते हुए उसने बाइक की टंकी अलग की और उसे लेकर सीधे पंप पर पहुंच गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.