मुंगेर, मार्च 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर पर पानी के लिए हाहाकार मचा है। यात्रियों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। स्टेशन प्रशासन वेंडर्स द्वारा राशि पर पानी मुहैया कराया जा रहा है। लेकिन अतिरिक्त राशि वसूलने की शिकायत यात्रियों ने शुरू कर दी है। शनिवार को प्लेटफार्म संख्या 1 और 4 मुंगेरिया प्लेटफार्म के बीच में एक पानी का वेंडर यात्रियों से दो रुपये अधिक वसूल करते पाया गया है। इससे यात्रियों खासा नाराजगी थी। यात्रियों पूनम कुमारी, वीणा देवी, सुमन, कंचन, राधा, अमर कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस व विशाल ने बताया कि पानी की बोतल पर अंकित मूल्य 8 प्रति लीटर है, लेकिन विक्रेता यात्रियों से 10 रुपये वसूल रहे हैं। जब यात्री इस पर आपत्ति जताते हैं, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि खुदरा नहीं है। इधर, एसएस दीपक कुमार ने...