लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बोतलबंद पानी के 110 ब्रांड के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन आयुक्त डा. रोशन जैकब ने इन सभी ब्रांड के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सभी जिलों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घी के पांच ब्रांड भी अधोमानक पाए गए हैं और इनकी बिक्री, भंडारण और निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बोतलबंद पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था। 110 ब्रांड के नमूने विभिन्न जिलों से एकत्रित किए गए थे। राज्य इकाइयों की लैब में 86 ब्रांड जांच के लिए भेजे गए थे, जबकि 26 नमूनों की जांच केंद्रीय लैब से करवाई गई थी। सभी ब्रांड के नमूने मानकों पर फेल हो गए। पानी में बैक्टीरिया और यीस्ट मिला है। लोगों के लिए असुरक्षित पाते हुए तत्काल प्रभाव से इनके लाइस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.