रांची, सितम्बर 6 -- कांके, प्रतिनिधि। बोड़ेया में विहंगम योग संत समाज की ओर से समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधक, जिज्ञासु, शिष्य और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का पावन पदार्पण हुआ। श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन किए और दिव्यवाणी का श्रवण किया। संत प्रवर ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आने वाले दुख और कठिनाइयों का मूल कारण अज्ञान है। आत्मज्ञान और अध्यात्म से जीवन की चुनौतियों से जूझने की शक्ति मिलती है। सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है। नियमित साधना से मन को स्थिर और जीवन को अनुशासित बनाया जा सकता है। इस दौरान श्रद्धालुओं को क्रियात्मक योग-साधना का अभ्यास कराया गया। भजन-संगीत से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय बना रहा。 यह भी पढ़ें- सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा : विज्...