रांची, सितम्बर 7 -- कांके, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोड़ेया में रविवार को चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान अरसंडे निवासी विवेक तिर्की, पिता दुर्गा तिर्की और संजू टोप्पो, पिता स्व. सुरेंद्र टोप्पो के रूप में बताई। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चूड़ी टोला निवासी मोरिस तिर्की, पिता स्व. किशोर तिर्की, बोड़ेया निवासी साहिब अंसारी उर्फ बाबू, पिता मुस्लिम अंसारी और नासिर अंसारी उर्फ पप्पू, पिता शमसुल अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पूर्व में चोरी किए गए सोने-चा...