बोड़ाम में 26 सितंबर के राजभवन घेराव पर कांग्रेस ने की चर्चा
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- पटमदा। 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड परिसर के समक्ष कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों, पंचायत स्तर पर संगठनात्मक भागीदारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने पंचायत पदाधिकारियों से सुझाव और विचार साझा करने का आह्वान किया। आगामी कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, बोड़ाम प्रभारी जीतू जाना, जिला महासचिव किशनलाल महतो, वरिष्ठ नेता खगेन चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज महतो, अरुण गोप, लक्ष्मीकांत महतो, गोवर्धन महतो, जूरु कुमार महतो, बलराम महतो,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.