बोड़ाम में मवेशी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, मई 10 -- बोड़ाम के गांवों में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। मिर्जाडीह गांव में हुई ताजा चोरी की घटना के बाद आजादनगर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ शामिल नाबालिग भी है। पूछताछ में दोनों ने कई चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने चोरी की बकरियों को मालिकों को सुपुर्द कर दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की आई-20 कार भी जब्त कर ली गई है।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रांची से भाड़े पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.