जमशेदपुर, मार्च 22 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र के सातनाला रोड किनारे बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों युवक मानगो निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उनके पास से दो भुजाली, एक डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद की और पुलिस को सौंप दी। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। रविवार को खुलासा हो सकता है।घटना के अनुसार, लालमोहन महतो के घर में आरोपी घुसे। उस समय घर वाले धान सिझाने के कारण जाग रहे थे। आहट सुनते ही ग्रामीण सतर्क हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर भागते आरोपियों में से दो को झाड़ियों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.