जमशेदपुर, मार्च 21 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों युवक जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उनके पास से दो भुजाली और एक डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद कर पुलिस को सौंप दी। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक किस उद्देश्य से गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि लालमोहन महतो के घर जैसे ही आरोपी घुसे, उस समय घर के लोग धान सिझाने के कारण जाग रहे थे। आहट मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.