जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु दिशोम जाहेर थान में बुधवार को नायके बाबा सुनील हेम्ब्रम की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेसा नियमावली व ग्राम सभा के विभिन्न नियमों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में शामिल गांव के माझी बाबा, नायके बाबा, पारानिक गोडेत एवं ग्राम के गणमान्य लोगों ने पेसा नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी है। सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल मुर्मू ने बताया कि पेसा कानून के लागू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि इससे ग्राम सभा अब मजबूत होगी। मौके पर नायके बाबा सुनील हेम्ब्रम, सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल मुर्मू, सवर्धन हांसदा व अम्बई मुर्मू आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद सिदो -कान्हु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.