जमशेदपुर, मार्च 2 -- पटमदा। बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बाजार स्थित एक विदेशी शराब दुकान में रविवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 40 पेटी विदेशी शराब और काउंटर में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई, जब पगदा निवासी सेल्समैन नेपाल महतो दुकान खोलने पहुंचे। शटर टूटा देख उन्होंने तत्काल बोड़ाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नेपाल महतो के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नेपाल महतो के अनुसार, वे रविवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात बिजली गुल रहने और दुकान का इनवर्टर खराब होने के कारण सीसीटीवी कैमरों में कोई फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सका। पुलिस बाजार क्षेत्र के अन्य स...