जमशेदपुर, मई 24 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पातीपानी टोला सीमागोड़ा में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर के अंदर सो रही दो महिलाएं घायल हो गईं।घटना आसनबनी-पटमदा मुख्य सड़क पर काली मंदिर के समीप स्थित तीखे मोड़ के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमशेदपुर से पटमदा की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बिजली के एक खंभे को तोड़ते हुए सीधे घर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे के बीच फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। इनमें एक महिला को हल्की चोट ह...