जमशेदपुर, मार्च 25 -- बोड़ाम प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीडीओ किकू महतो ने झारखंड सरकार के आंदोलनकारी आयोग द्वारा जारी प्रमाण पत्र 12 आंदोलनकारियों को वितरित किए। इस अवसर पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष विनय मंडल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंदोलनकारी मनबोध महतो, दुर्योधन महतो, अरुण गोप समेत अन्य आंदोलनकारी भी मौजूद रहे। आंदोलनकारी मनबोध महतो ने बताया कि बोड़ाम प्रखंड के लिए कुल 21 आंदोलनकारियों के प्रमाण पत्र जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए हैं। इनमें से पहले दिन 12 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। शेष प्रमाण पत्र भी जल्द ही वितरित कर दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.