जमशेदपुर, मई 13 -- बोड़ाम के पहाड़पुर गांव निवासी बुद्धनाथ बेसरा (18) का शव रविवार को दुबला टुंगरी जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक सुनील बेसरा का पुत्र था और शनिवार शाम करीब चार बजे से घर से लापता था। जानकारी के अनुसार, गांव से करीब दो से 2.5 किमी दूर दुबला टुंगरी जंगल में झाड़ियों के बीच एक जंगली करंज पेड़ पर युवक का शव उसकी गंजी और टी-शर्ट को जोड़कर बनाए गए फंदे से लटका पाया गया। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारकर घर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से मृतक का चप्पल तथा फंदे में इस्तेमाल किया गया कपड़ा बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि बुद्धनाथ बेसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज कांके (रांची) तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में ब्रेन संबंधी बीमारी के लिए चल रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.