जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही बकरी व अन्य मवेशियों की चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। दर्जनों मामलों के सामने आने के बाद खासकर छोटे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है, जिनकी आजीविका का मुख्य आधार ही पशुधन है। हालांकि, पीड़ितों को अब भी उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा और इसमें शामिल गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसी बीच, पिछले माह बोड़ाम थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष पहल करने की बात कही है। वे लगातार स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और चोरी से प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं तथा उनसे मिल रहे अहम इनपुट के आधार पर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.