जमशेदपुर, मार्च 7 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आंधारझोर गांव के केंदडीह टोला में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) चोरी कर ली। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जाता है कि केंदडीह टोला निवासी आशुतोष महतो ने ईद के बाजार को ध्यान में रखते हुए पांच खस्सी पाल रखे थे। शुक्रवार रात अन्य दिनों की तरह परिवार के सभी सदस्य बाउंड्री गेट में ताला लगाकर सो गए थे। देर रात करीब 12 बजे के बाद चारपहिया वाहन से आए अज्ञात चोरों ने बाउंड्री में लगे ग्रिल का ताला तोड़ दिया और सभी खस्सी वाहन में लादकर फरार हो गए। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो बाउंड्री का ताला टूटा हुआ पाया और खस्सी गायब थे। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ाम थाना को दी गई। आशुतोष महतो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ...