बोड़ाम की वर्षा ने पॉलिटेक्निक परीक्षा में 922वीं रैंक हासिल की
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- बोड़ाम प्रखंड की कुईयानी पंचायत अंतर्गत मुचीडीह गांव की मेधावी छात्रा वर्षा महतो ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 81.25 अंक प्राप्त करते हुए 922वीं रैंक तथा कैटेगरी रैंक 371 हासिल की है। उनका झारखंड के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन लगभग तय है। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्षा के पिता मिहिर महतो किसान हैं, जबकि माता मौपाली महतो गृहिणी हैं। वर्षा का कहना है कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य बनाकर ईमानदारी और अनुशासन के साथ तैयारी करें तो सफलता अवश्य मिलती है। वर्षा ने बताया कि उनका सपना इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.