जमशेदपुर, मार्च 28 -- पटमदा,संवाददाता। बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला गांव में शुक्रवार शाम को ईंट भट्ठा के मजदूर रवि सिंह(48) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रवि मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान उसे दौरा पड़ा, जिससे वह पानी में डूब गया। जानकारी के अनुसार, ईंट भट्ठा मालिक ने मजदूरों के नहाने के लिए सीमेंटेड चबूतरा का तालाब बनाया है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब शाम को काम खत्म करने के बाद अन्य मजदूर नहाने के लिए तालाब पहुंचे और उन्हें पानी में डूबा हुआ पाया। घटना की सूचना तत्काल बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूला निवासी मृतक के पिता कालीपद सिंह ने पुलिस को बताया कि रवि सिंह को लंबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.