बोड़ाम: 69 लाख से बन रहे स्कूल भवन में ढलाई के सेंटरिंग में खामियां
जमशेदपुर, जून 6 -- बोड़ाम प्रखंड स्थित लायलम उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 69 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पांच कमरों वाले नए भवन का गुरुवार को स्कूल शिक्षा एवं प्रबंधन समिति ने निरीक्षण किया। समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितताएं पाई गईं। छत ढलाई के लिए लगाए गए सेंटरिंग तथा बांधे गए सरियों (रॉड) में कई खामियां देखी गईं। समिति ने चेतावनी दी कि यदि कार्य में सुधार नहीं किया गया तो जिले के उपायुक्त एवं स्थानीय विधायक से शिकायत की जाएगी। मंगल सिंह ने कहा कि बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत ढलाई से पहले गुणवत्ता पर पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।मौके पर ठेकेदार के प्रतिनिधि ने कार्य में सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने निर्माण में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.