ग्रेटर नोएडा, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बोड़ाकी के पास प्रस्तावित मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना के नियम, शर्तों और ब्रोशर को मंजूरी मिल गई। इसको विकसित करने में तीन बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क ग्रेटर नोएडा के सेक्टर कप्पा-टू में 174.12 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाना है। यहां सड़कों का निर्माण करने के साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का काम पहले से चल रहा है। इस सेक्टर को 130 मीटर चौड़ी सड़क सहित प्रमुख सड़कों से जोड़ने का काम चल रहा है। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क परियोजना से ग्रेटर नोएडा में 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आएगा। इससे अनेक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.