नोएडा, अगस्त 26 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेतु निगम बोड़ाकी-चमरावली रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का अपने हिस्से का निर्माण पूरा कर चुका है, लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखने और एलिवेटेड सेक्शन का काम बचा है। यह कार्य दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। बोड़ाकी-चमरावली आरओबी को करीब चार साल पहले पूरा होना था। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2022 में काम शुरू होना था, लेकिन जमीन मिलने में देरी के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। वर्ष 2023 में जमीन मिलने के बाद सेतु निगम ने वर्ष 2024 के अंत तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ एलिवेटेड हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया। अब रेलवे की कंपनी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन (डीएफसीसी) को रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखने और एलिवेटेड सेक्शन का काम करना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दो साल से निर्माण ...