चक्रधरपुर, जून 10 -- चक्रधरपुर। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 (ई) पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बोडदा पुल के समीप सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रही एक कमांडर सवारी गाड़ी ने बुलेट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर शहर के पोटका नीमडीह निवासी 29 वर्षीय राजा मुखी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान बोडदा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कमांडर सवारी गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय के सामने अज्ञात वाहन के धक्के से दो व्यक्ति घायल इतनी जबरदस्त थी कि राजा मुखी सड़क पर दूर जा गिर...