देहरादून, मई 15 -- राज्य में चिटफंड निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बोट ब्रो क्रास मार्केट माइन क्रिटो कंपनी ने निवेशकों को हर महीने 5 से 10 फीसदी मोटा मुनाफा देने का लालच देकर करीब 20 से 25 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। पीड़ितों की एक तहरीर रायपुर थाने में मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी और उसके पांच साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। रायपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि किद्दूवाला निवासी दुर्गा बहादुर गुरुंग ने तहरीर दी। बताया कि आरोपी नवीन सिंह नेगी ने दो साल पहले कंपनी को पूरी तरह वैध बताकर निवेश के लिए प्रलोभित किया था। आरोपियों ने व्यक्तिगत गारंटी देते हुए दावा किया था कि निवेशक छह महीने बाद अपनी मूल राशि बिना किसी कटौती के निकाल सकते...