बोझ बन जाएगी नायडू की जनसंख्या नीति
नई दिल्ली, मई 23 -- मनु गौड़, जनसंख्या विशेषज्ञ जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या नियंत्रण एवं जनसांख्यिकीय परिवर्तन पर गहरी चिंता व्यक्त कर 'हाई पावर डेमोग्राफिक मिशन' हेतु एक उच्चस्तरीय समिति के गठन की बात कर रहे हैं, वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राज्य में घटती जन्म दर पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। हाल ही में उनके द्वारा राज्य में घटती प्रजनन दर के कारण भविष्य में उत्पन्न होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए परिवारों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत तीसरा बच्चा पैदा करने वाले परिवारों को 30,000 एवं चौथा बच्चा पैदा करने वाले परिवारों को 40,000 रुपये की आर्थिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई। नायडू ने बताया कि आंध्र प्रदेश की प्रजनन दर 1993 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.