अररिया, दिसम्बर 7 -- अररिया। सोमवार को 33 केवी बोची फीडर एवं 33केवी कुसियारगांव फीडर में सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे संध्या तक सुरक्षा दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र बोची एवं कुसियारगांव से निकलने वाली सभी 11केवी फीडर में 7 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त समय अवधि में रेलवे द्वारा 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में एसीएसआर एवं ओपीजीडब्ल्यू केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। अररिया के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपना दैनिक कार्य समय से निपटा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.