मुजफ्फरपुर, जून 15 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी की मां ने सोमवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि किशोरी 14 जून को बूढ़ी गंडक बांध की ओर गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मां ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अनजान नंबर से किशोरी के पास लगातार कॉल आ रही थी। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- करजा से सातवीं की छात्रा को किया अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...