मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता । थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर ढाब में छापेमारी कर पुलिस ने झोपड़ी से 152 लीटर शराब जब्त की है। इस दौरान धंधेबाज फरार हो गया। वहीं, यहां एक घर में चल रही भट्ठी में देसी शराब बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकुंदपुर ढाब में बूढ़ी गंडक नदी किनारे खेत में बनी झोपड़ी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही धंधेबाज फरार हो गए। तलाशी में झोपड़ी से 152 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, एक देसी शराब की भट्ठी को भी पकड़ा गया है। यहां से पवन सहनी को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 20 लीटर देसी शराब भी बरामद हुई है। भट्ठी को नष्ट कर दिया है। दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.