मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। बोचहां थाने के उनसर काली चौक मोड़ के पास बोलेरो सवार दो बदमाशों ने गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे हथियार भिड़ाकर आभूषण व्यवसायी की कार और करीब एक लाख का आईफोन लूट लिया। वारदात के बाद अपराधी रामनगर की ओर फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी शेखर कुमार की बोचहां मार्केट में आभूषण की दुकान है। डेढ़ साल से वह बोचहां में दुकान चलाते हैं। लूट की सूचना मिलते ही बोचहां थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवसायी से जानकारी ली।व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि वह दुकान बंद कर कार से अपने घर देवगन पंचायत के चौमुख गांव जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ 10 वर्षीय भांजा अंकित कुमार भी था। व्यवसायी ने करीब ढाई लाख रुपये का आभूषण भांजा के स्कूल बै...