मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- बोचहां। चौमुख में बुधवार की रात दबंगों ने सास-बहू के साथ बदसलूकी की। मामले को लेकर नैना देवी ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। नैना देवी ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके। विरोध करने पर बदसलूकी करने लगे। बचाव में आई गर्भवती बहू से भी बदसलूकी की। ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.