बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यू बोचहां मार्केट स्थित दुर्गा स्थान गली में शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद बखरी चौक की तरफ भाग गए। पीड़िता गायघाट थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी चंदन कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी ने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बोचहां मार्केट आई थी। दुर्गा मंदिर के समीप स्थित गली में कपड़ा खरीदने जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आए। एक ने गले में हाथ डालकर सोने का मंगलसूत्र व लॉकेट छीन लिया। यह भी पढ़ें- बोचहां में बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र छीना थानेदार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.