मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दहीबन पुलिया के नीचे बुधवार को एक युवक का शव मिला। पुलिया के मुहाने पर औंधे मुंह शव पड़ा था। शव करीब 4-5 दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव से बदबू आ रही थी। युवक की पहचान नहीं हुई है। चेहरा, पेट और सीना बुरी तरह से कुचला हुआ था। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पुलिया के नीचे लाकर फेंकने की आशंका जताई है। बोचहां थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा, पीएसआई मणिभूषण कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव के पास से एक तौलिया और एक दरी बरामद की है, जो हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुलिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.