बोचहां में नशेड़ी ने मां को बेरहमी से पीटा, भर्ती
मुजफ्फरपुर, मई 9 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के धरना टोला करनपुर दक्षिणी गांव में शनिवार शाम नशे में धुत बेटे ने मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में परिजनों ने नीलम देवी को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बोचहां थाना में आरोपित पुत्र दीनानाथ सहनी के खिलाफ आवेदन दिया है। इसमें नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद में बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने बचाव किया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.