मुजफ्फरपुर, जून 10 -- ​मुजफ्फरपुर/बोचहां, हिन्दुस्तान टीम। बोचहां के सर्फुद्दीनपुर चकहेलाल गांव में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने मुख्यमंत्री से सम्मानित किसान नेता व किराना दुकानदार राजू चौधरी उर्फ हरेराम चौधरी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन हमलावरों ने दुकान पर चढ़कर दो गोली मारी। किसान के सिर व सीने में गोली लगी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स और थानेदार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की。 यह भी पढ़ें- बोचहां में किसान नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्याघटना के समय राजू के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि घटना के वक्त पिता अपनी किराना दुकान पर लहसुन के पत्ते को साफ कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां पर पहुंचे। पहले तीनों ने सामान खरीदने की बात की और फिर अचानक फायरिंग...