मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर स्थित कृषि केंद्र स्थित खाद-बीज की दुकान को गुरुवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। दुकान की छत का एस्बेस्टस काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे करीब 7-8 हजार रुपये नकद और कीमती कीटनाशक दवाइयों पर हाथ साफ कर दिया। मिर्जापुर निवासी पीड़ित दुकानदार सिद्धांत कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रात करीब 01:39 बजे एस्बेस्टस हटाने की आवाज सुनाई दे रही है। शातिर चोरों ने पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी के तारों को काट दिया। चोरों ने छत के एक हिस्से को तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया था। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.