मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नक्सली कांड में वांटेड लोहा सहनी उर्फ कुशेश्वर को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। कुशेश्वर बोचहां में बारह साल पुराने और हथौड़ी में 11 साल पहलु हुई नक्सली घटना में वांटेड था। उसे गुरुवार देर रात बोचहां थाने के भुसाही गांव स्थित घर से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ ने उसे बोचहां थाने को सौंप दिया। छानबीन के बाद उसे हथौड़ी कांड में जेल भेज दिया गया।हथौड़ी में 3 सितंबर 2015 को नक्सलियों की बैठक के दौरान छापेमारी में विस्फोटक पदार्थ और हथियार जब्त हुए थे। बोचहां में लेवी वसूली के लिए सड़क बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी जलाने और मुंशी को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। बिहार एसटीएफ के अनुसार पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बोचहां के मझौली के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.