मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के मैदापुर निवासी सुभाष कुमार मंगलवार की दोपहर से लापता है। मामले को लेकर परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुभाष मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक के काम से मुजफ्फरपुर शहर गया था। दोपहर करीब 3 बजे उसने अपने भाई सूरज कुमार को फोन कर बताया कि बैंक का काम नहीं हो सका है और उसे कुछ दवा लेनी है। इसके बाद भाई ने उसके पे फोन पर तीन हजार भेजे। देर शाम तक जब सुभाष घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.