मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव से सात मार्च को कोचिंग गई सातवीं की छात्रा लापता हो गई। खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें प्रिंस कुमार समेत छह लोगों को आरोपित किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सात मार्च की दोपहर करीब 2:40 बजे छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। उसे नामजद आरोपितों ने जबरन उठा लिया। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.