बोगी कम रहने से यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके, स्टेशन पर हंगामा
पूर्णिया, जून 23 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड पर सोमवार सुबह सहरसा से पूर्णिया जा रही 75258 डाउन डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में बोगियों की कमी के कारण करीब डेढ़ सौ यात्री टिकट लेने के बावजूद ट्रेन में सवार नहीं हो सके। इससे नाराज यात्रियों ने जानकीनगर स्टेशन पर टिकट काउंटर और स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने हंगामा किया। यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन में केवल सात बोगियां लगी थीं जबकि यात्री संख्या को देखते हुए कम से कम दस बोगियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या रोजाना बनी रहती है और कई यात्री टिकट कटाने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर ही रह जाते हैं। यह भी पढ़ें- यात्रियों की बढ़ रही संख्या पर सुविधाएं जस की तस हंगामे की सूचना मिलने पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद यात्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.